राजस्थान सरकार ने “अपना खाता राजस्थान” के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल की मदद से आप घर बैठे ही अपनी जमीन का रिकॉर्ड देख सकते हैं और जमीन के मालिकाना हक में बदलाव (यानि जमीन के मालिक का नाम बदलने) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आइए विस्तार से जानते है, अपना खाता राजस्थान – नामांतरण के लिये आवेदन कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी।
नामांतरण के लिये आवेदन करने का तरीका
अगर आप “अपना खाता राजस्थान” में नामांतरण के लिए आवेदन करना चाहते है तो उसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है-
- “अपना खाता राजस्थान” में नामांतरण आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर आपको मेन्यू बार में “नामांतरण के लिए आवेदन करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर “नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन” वाला एक नया पेज ओपन हो जाएगा।


- इस पेज पर मांगी गई पूरी जानकारी आपको इसमें भरनी है, जैसे- आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और आवेदक का पता आदि।
- ये सब जानकारी भरनी के बाद उसके नीचे आपको जिस गांव में नामांतरण के लिए आवेदन करना है।
उसका जिले का नाम, तहसील का नाम और गांव का नाम भरना है।
- आगे आप जिस प्रकार के नामांतरण के लिए आवेदन करना चाहते है उसके लिए आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे जैसे- विरासत का नाम, बैंक से लिए गए ऋण का नामांतरण, हकत्याग नामांतरण, गोदनामा का नामांतरण, उपहार का नामांतरण, नाबालिक से बलिक नामांतरण और रहनमुक्त का नामांतरण आदि।
- अब जिस भी नामांतरण के लिए आवेदन करना है उसे चुने और “आगे चले” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही वहां आपको खाता विवरण पूछा जाएगा। जिसमे आपको हाँ या नहीं में से एक को चुनना है।

- इसके बाद खसरा से जुडी जानकारी मांगी जाएगी आपको खाता संख्या या खसरा वाले विकल्प में से किसी एक की जानकारी भरनी है।
- अब आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी। फिर आपको नीचे दिए “आगे चले” के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद रहनामा का एक पेज खुल जाएगा। जिसमे अपने नामांतरण के हिसाब से सारी जानकारी भरनी है और आगे चले के बटन पर क्लिक करना है।

- अब सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को एक पीडीऍफ़ फाइल में इकठ्ठा करके अपलोड कर देना है और सबमिट पर क्लिक करना है।

- इस प्रकार आपका नामांतरण आवेदन पूरा हो जाएगा।
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में हमने आपको अपना खाता राजस्थान – नामांतरण के लिये आवेदन कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते है, कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी।