राजस्थान सरकार ने राज्य के भूमि Record को ऑनलाइन दिखाने के लिए भू नक्शा राजस्थान पोर्टल को लॉन्च किया है। भू नक्शा पोर्टल राजस्थान की जमींन या भूखंड से जुडी स्थिति को दर्शाता है और दिखाता है, कि वह जमींन कहाँ पर है और उसकी क्या सीमाएँ हैं।
Apna Khata वेबसाइट के माध्यम से, राज्य के सभी नागरिक अब अपनी जमीन का नक्शा घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं और उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट भी ले सकते है। चलिए विस्तार से जानते है, Bhu Naksha Rajasthan के बारे में पूरी जानकारी।
How To View Online Bhu Naksha Rajasthan- भू नक्शा राजस्थान कैसे देखें?
अपनी जमींन का भू नक्शा देखने के लिए नीचे दी गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करे-
- Bhu Naksha Rajasthan देखने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ पर जाना है।
- जहाँ आपको होम पेज पर मैन्यू बार में “व्यू मैप” का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें।

- क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- इस पेज पर आपको मांगी गई पूरी जानकारी भरनी है, जैसे- जिला, तहसील, आरआई, हल्कश, गाँव और शीट नंबर आदि।
- सारी जानकारी देने के बाद जिस भी प्लाट की इनफार्मेशन चाहिए तो नक़्शे में दिए गए प्लाट नंबर को सेलेक्ट करना है।
- सेलेक्ट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर उस प्लाट की जानकारी खुल जाएगी।

- जब प्लाट की पूरी जानकारी ओपन हो जाएगी।
- उसके बाद आपको नीचे दिए गए “नकल” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करने के बाद वहां एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको Show report और Show Report PDF के विकप्ल दिखाई देंगे।

- अगर आप Show report पर क्लिक करते है, तो आपके सामने पूरा नक्शा खुल जाएगा। इस प्रकार आप नक़्शे में पूरी जानकारी देख सकते है।
- यदि आपको पूरी रिपोर्ट को डाउनलोड करना है, तो Show Report PDF पर क्लिक करे।
- अब आपकी स्क्रीन पर नक़्शा पीडीऍफ़ फॉम में खुल जाएगा।

- इसके बाद आपको इस पीडीऍफ़ को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है, साथ ही आप अगर आप इसका प्रिंट आउट लेना चाहते है तो ऊपर कॉर्नर में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकल सकते है।
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में हमने आपको Bhu Naksha Rajasthan के बारे में पूरी जानकारी दी है। उम्मीद करते है कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी।